जियो एयर फाइबर के बाद अब रिलायंस जियो ने जियो स्पेस फाइबर लॉन्च किया है। यह जियो की ओर से आने वाली तीसरी इंटरनेट सेवा है। जियो की यह सेवा सैटेलाइट आधारित गीगा फाइबर तकनीक है जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इससे उन इलाकों में इंटरनेट मुहैया कराया जाएगा जहां ब्रॉडबैंड सुविधा उपलब्ध नहीं है.
रिलायंस जियो ने जियो स्पेस फाइबर सर्विस लॉन्च की: रिलायंस जियो ने पिछले महीने ही जियो एयर फाइबर लॉन्च किया था, लेकिन अब कंपनी की ओर से इंटरनेट के क्षेत्र में एक बड़ा ऐलान किया गया है। जियो ने मोबाइल इंडिया कांग्रेस 2023 इवेंट में जियो स्पेस फाइबर सर्विस लॉन्च की। Jio Space Fibre लॉन्च के जरिए कंपनी दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराएगी। जियो स्पेस फाइबर उन क्षेत्रों में आसान इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा जहां फाइबर केबल के माध्यम से ब्रॉडबैंड सुविधा प्रदान करना मुश्किल है।
जियो की स्पेस फाइबर सर्विस बेहद खास होने वाली है। इसके जरिए यूजर्स को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। जियो स्पेस फाइबर सैटेलाइट सबसे अच्छी गीगा फाइबर तकनीक है। कंपनी के मुताबिक, यह नई इंटरनेट सेवा पूरे देश में बेहद सस्ती कीमत पर उपलब्ध होगी।
2जी की कीमत पर 4जी फोन
जियो स्पेस फाइबर को पेश करते हुए कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि इसके जरिए हम उन लोगों को इंटरनेट से जोड़ेंगे जो आज भी इससे वंचित हैं। उन्होंने कहा कि हमारा वादा है कि हम टेक्नोलॉजी की मदद से पूरे देश में डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाएंगे. अपने भाषण के दौरान उन्होंने हाल ही में 999 रुपये में लॉन्च हुए सबसे सस्ते 4जी फोन जियो भारत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह पहला 4जी फोन है जिसकी कीमत ज्यादातर 2जी फोन से कम है।
5G इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत कर रहे हैं
आकाश अंबानी ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस समय देश में कुल 5G क्षमता में रिलायंस जियो 85 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर के साथ जियो के 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत कर रहे हैं।
जियो स्पेस फाइबर से जुड़े 4 शहर
जियो के मुताबिक, देश के चार सबसे दूरदराज के स्थानों, गुजरात में गिर नेशनल पार्क, छत्तीसगढ़ में कोरबा, उड़ीसा में नबरंगपुर और असम में ओएनजीसी-जोरहाट को जियो स्पेस फाइबर सेवा से जोड़ा गया है। जियो स्पेस फाइबर के जरिए ग्राहकों को जंगलों और पहाड़ों जैसे कठिन इलाकों में भी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
सैटेलाइट से मिलेगी दमदार स्पीड
आपको बता दें कि जियो स्पेस फाइबर जियो की तीसरी इंटरनेट सेवा है। इससे पहले कंपनी अपने ग्राहकों को जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जियो अपनी नई तकनीक में एसईएस कंपनी के सैटेलाइट का इस्तेमाल करेगा। जियो स्पेस फाइबर को पेश करते हुए कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि इसके जरिए हम उन लोगों को इंटरनेट से जोड़ेंगे जो आज भी इससे वंचित हैं। इसे आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
जिओ,
जियो फाइबर ब्रॉडबैंड,
रिलायंस जियो,
जियो ब्रॉडबैंड,
तकनीकी समाचार हिंदी में,


Post a Comment
0Comments