बीपीएससी: संभावित तिथि जारी, तीन नवंबर से कर सकेंगे आवेदन
दूसरे चरण में शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर से
पटना, मुख्य संवाददाता बिहार में दूसरे चरण में एक लाख 10 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को द्वितीय अध्यापक नियुक्ति एवं पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत शिक्षक और प्रधानाध्यापक प्रतियोगी परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा सात से दस दिसंबर तक होगी। ऑनलाइन आवेदन तीन से 14 नवंबर तक संभावित है। इस परीक्षा से राज्य के सरकारी स्कूलों में करीब एक लाख 10 हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि शिक्षा विभाग ने 70 हजार
सीटों के लिए आयोग भेजी है। वहाँ जले का अभिवाचन • में 40 हजार से अधिक निक्तिनीशा में की थी, उसे भी इसी भर्ती में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा अभी जारी नियुक्ति प्रक्रिया में भी कुछ सीटें और खाली रह जाने का अनुमान है। ऐसे में एक लाख 10 हजार से अधिक सीटों के लिए दूसरे चरण में शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा ली जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है अभी जारी तिथि में बदलाव भी हो सकता है।
जल्द जारी होगा विज्ञापनः आयोग जल्द ही इसके लिए विज्ञापन जारी करेगा। विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। यह जानकारी आयोग के सचिव ने दी है।
जल्द जारी होगा विज्ञापन, 1.10 लाख पदों पर बहाली संभव
7040 हजार पदों अधियाचना शिक्षा विभाग ने भेजी है
हजार से अधिक सीटें खाली रह गयी पहले चरण की भर्ती में
सीटेट, बीएड, एसटीईटी पास अभ्यर्थियों को मौका
बीपीएससी की अधिसूचना के अनुसार इस परीक्षा में सीटीईटी, बीटेट, एसटीईटी, बीएड पास अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। यानी, कक्षा छह से आठवीं, नौवीं से दसवीं और 11वीं से 12वीं के लिए नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा अति पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) माध्यमिक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित) एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) प्रधानाध्यपक से संबंधित शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दस्तावेज सत्यापन में मिले अयोग्य शिक्षक अभ्यर्थियों को नोटिस
पटना। बीपीएससी ने शिक्षक नियुक्ति में दस्तावेज सत्यापन में अयोग्य और अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को नोटिस भेजा है। ऐसे अभ्यर्थियों को सात नवंबर तक आयोग के ईमेल पर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। अगर इस दौरान कोई अभ्यर्थी स्पष्टीकरण नहीं देंगे तो ऐसे अभ्यर्थियों के विरुद्ध आयोग विधि सम्मत कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों की सूची भी वेबसाइट पर जारी कर दी है।
। पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के अंतर्गत भी इसी चरण में शिक्षक व प्रधानाध्यापक के लिए भर्ती परीक्षा
छह लाख शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपना अंक पत्र किया डाउनलोड
पटना, मुख्य संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता में शामिल सभी अभ्यर्थियों का अंक पत्र शुक्रवार अहले सुबह जारी कर दिया। बीपीएससी कार्यालय के अनुसार दिनभर में छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने अंक देखे और डाउनलोड किए। इनमें नवनियुक्त शिक्षकों के साथ लगभग तीन से चार लाख वे अभ्यर्थी भी
शामिल थे जिनका चयन नहीं हो पाया है। बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को पहले ही बताया था कि लॉगिन आईडी और पासवर्ड से ही अभ्यर्थी अपना अंक देख सकते हैं। बता दें कि प्रतियोगी परीक्षा में शामिल तमाम अभ्यर्थी लगातार अंक पत्र जारी करने की मांग कर रहे थे। सैकड़ों अभ्यर्थी अपने अंक से संतुष्ट नहीं हैं। तो वहीं कई को पता चला कि एक दो अंक से उनका चयन नहीं हो सकता।


Post a Comment
0Comments